सुल्तानगंज: पैन गांव में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति का अमृत
सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में बुधवार से श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, वीडियो संजीव कुमार तथा सुल्तानगंज थाना के एसआई बिष्णुदेव,संजय यादव,वार्ड पार्षद संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आए हुए सभी अतिथियों क