गढ़वा: कांडी में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय महिला की मौत
Garhwa, Garhwa | Aug 20, 2025 गढ़वा जिला के कांडी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 75 वर्षीय जसवंती कुंवर, पत्नी स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, जसवंती देवी अपने घर के पास बैठी हुई थीं, तभी अचानक एक अनियंत्रित बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके दोनों पैर और हाथ टूट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो