गढ़वा: गढ़वा में इस सप्ताह गुरुवार को होगा 'कॉफी विद एसडीएम' कार्यक्रम, एसडीएम ने दी जानकारी
Garhwa, Garhwa | Aug 19, 2025 गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ इस बार 21 अगस्त, गुरुवार को होगा। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इस बार क्षेत्र के गोपालक, गौशाला समितियों व गो-सेवकों को आमंत्रित किया गया है। सामान्यतः यह कार्यक्रम बुधवार को होता है, लेकिन इस बार अपरिहार्य कारणवश गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।