गढ़वा: डीसी दिनेश कुमार यादव ने सीओ व एसडीओ के साथ यूरिया खाद को लेकर की वीडियो कॉन्फ्रेंस, दिए सख्त निर्देश
Garhwa, Garhwa | Aug 19, 2025 धान की फसल में खाद डालने के समय यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए जिले में इसकी कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों का आरोप है कि थोक व खुदरा विक्रेता यूरिया खाद एमआरपी 266 रुपये से अधिक दर पर बेच रहे हैं और जबरन अन्य सामग्री खरीदने को भी बाध्य कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने सभी सीओ एवं एसडीओ के साथ कॉन्फ्रेंस कर