गढ़वा: भंडरिया रोदो गांव में सर्पदंश से छात्रा की मौत, रमकंडा हाई स्कूल में पढ़ती थी
Garhwa, Garhwa | Aug 19, 2025 गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के रोदो गांव में सोमवार मंगलवार की देर रात सर्पदंश से एक छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्व.लालमुनि की पुत्री अनिता कुमारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, अनिता सोमवार मंगलवार की रात अपने घर में चटाई पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच अचानक वह पढ़ते पढ़ते चटाई पर ही सो गई। इसी दौरान उसे एक विषैले सर्प ने डंस लिया।