बदायूं: उझानी के बरी बाईपास पर बाजार से घर जा रहे एक व्यक्ति को ई-रिक्शा ने टक्कर मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 25, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के अथईया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय डालचंद्र पुत्र किशोरी लाल बाजार करने आए थे। बुधवार साढ़े 5 बजे के आसपास वह पैदल बाजार कर बाईपास पर जा रहे थे। तभी बरी बाईपास के पास ई - रिक्शा ने उन्हे टक्कर मार दी । जिससे वह घायल हो गए। राहगीर उन्हे उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने डालचंद्र का प्राथमिक उपचार किया।