डेहरी: जिला जनता दरबार में डीएम ने आमजनों की समस्याएं सुनीं
Dehri, Rohtas | May 11, 2026 जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आमजनों की समस्याएं सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास जिला पदाधिकारी ने ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन किया। डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस जनता दरबार में कुल 10 लोगों ने अपनी शिकायतें और आवेदन सौंपे।