ललितपुर: शहर स्थित तुवन मंदिर के पास सैकड़ों मधुमक्खियों के झुंड ने बाइक सवार पिता-पुत्र पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
ललितपुर शहर स्थित तूफान मंदिर के पास सैकड़ो मधुमक्खियों के झुंड ने एक बाइक सवार पिता पुत्र पर शुक्रवार दोपहर के समय अचानक हमला बोल दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह कंबल डाल कर दोनों पिता पुत्र को बचाया गया।परंतु तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।बहरहाल लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल भेजने का प्रयास किया जा रहा था।