अररिया: बनगामा में पोखर में मछली मारने के दौरान एक बालक को विषैला सर्प ने डसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 26, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा वार्ड संख्या 05 में पोखर में मछली मारने के दौरान एक बालक को विषैला सर्प ने डस लिया, जिसके बाद बालक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है.वहीं बालक बनगामा वार्ड संख्या05निवासी जय कृष्ण खां के पुत्र गगन कुमार खां बताएं जा रहे है.