रायबरेली: हरदासपुर में गैर इरादतन हत्या के वांछित अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई के बाद, सीओ सिटी ने जारी किया बयान
Raebareli, Raebareli | Apr 4, 2026
4 अप्रैल शनिवार शाम 5 बजे, हरदासपुर मे बीते दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले मे मृतक के भाई को ही पुलिस ने साक्ष्य संकलन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मिल एरिया पुलिस के द्वारा संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सीओ सिटी के द्वारा उक्त घटना में मृतक के भाई के द्वारा ही गैर इरादतन हत्या से संबंधित मामला दर्ज किया गया।