इंदौर: सभी थानों में ड्यूटी ऑफिसर की हर वक्त मौजूदगी अनिवार्य : पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
Indore, Indore | Apr 22, 2025 इंदौर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनहितकारी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने सभी थानों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। जिसमें अब हर थाने में एक ड्यूटी ऑफिसर की 24 घंटे मौजूदगी अनिवार्य है। वही प्रत्येक थाने में एक डेस्क स्थापित किया जाएगा, जहां ड्यूटी ऑफिसर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेगा और आमजनता की मदद भी करेगा।