इंदौर: इंस्टेंट लोन के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, चौराहों पर टेंट लगाकर ऑफर देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
Indore, Indore | Apr 22, 2025 इंदौर में इंस्टेंट लोन के नाम पर ठगी के मामलों में अब नए सिरे से सख्ती बरती जा रही है। शहर के विभिन्न चौराहों और सड़कों पर टेंट-तंबू लगाकर इंस्टेंट लोन देने का झांसा देने वाले लोगों के खिलाफ अब धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की जाएगी। पूर्व में क्राइम ब्रांच ने 32 वेबसाइट और मोबाइल ऐप को बंद कराया था, जो ऑनलाइन आमजन को लोन देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे है।