खालवा: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान
Khalwa, Khandwa | Oct 21, 2026 खंडवा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा में स्मृति दिवस परेड आयोजित की गई। इस दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद जवानों के नामों का वाचन कर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।