दमोह: दमोह लोकसभा से राहुल सिंह को प्रत्याशी घोषित होने पर भाजपा कार्यालय मे जश्न का माहौल, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Mar 2, 2024 दमोह संसदीय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राहुल सिंह लोधी के लिए प्रत्याशी घोषित किए का जाने पर भाजपा के खेमे में जबरजस्त उत्साह है। जहां आज राहुल सिंह लोधी के कीर्ति स्तंभ चौक स्थिति भाजपा कार्यालय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मिठाइयां खिलाते हुए जोरदार स्वागत किया गया।