ग्राम पंचायत हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/06/2026 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय नेगुवां के ग्राम हाथीवर में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया।
आयुर्वेद शिविर में 57 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं औषधि प्रदान की गई। शिविर में स्त्रीरोग, वातरोग, उदर रोग, चर्म रोग, अर्श रोग, कास रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया एवं बीपी, शुगर की जांच की गई।
आहार बिहार और वर्षा ऋतु में होने वाले रोगो के बचाव के उपाय बताये एवं योग करने की सलाह दी गई और स्वस्थ्य रहने हेतु जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ मुकेश कुमार अहिरवार आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कम्पाउण्डर श्री अनिल कुमार चतुर्वेदी का सहयोग रहा।
Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026