फिरोजाबाद जनपद के अरांव थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने भारौल बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को प्रवीन कुमार पुत्र सार्जेन्ट सिंह निवासी ग्राम भारौल, थाना अरांव को भारौल बाईपास से पकड़ा है।