नगरी: धमतरी में सड़क, बिजली और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव
Nagri, Dhamtari | Jun 22, 2026 सीतानदी उदंती क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धमतरी कलेक्ट्रेट घेराव किया। पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़ी चौकसी बरती। ग्रामीणों का कहना है कि लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए।