हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के राज्य कमेटी के आह्वान पर भूख हड़ताल के तीसरे चरण में सोमवार को रेवाड़ी डिपो के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने सरकार पर रोडवेज कर्मियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लंबित मांगों को तुरंत लागू करने की मांग की।