कोतवाली रामनगर अंतर्गत एक गांव से पांच बच्चों की मां को पड़ोसी के द्वारा भगा ले जाने का आरोप पति ने लगाया। पति ने कोतवाली रामनगर में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 14 फरवरी की है। आज बुधवार की दोपहर 3:00 बजे रामनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पति ने बताया कि उसकी पत्नी अपने साथ नगद रुपए और सोने चांदी के जेवर ले गई है।