तरहसी: मटपुरही के देवनद आहर के पीड़ पर सोलर प्लेट चोरी करते मनातू औऱ नावाजयपुर के दो चोर गिरफ्तार
तरहसी थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सोलर प्लेट की चोरी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक चोर प्रकाश यादव 19 वर्ष पिता कुलदीप यादव मनातू थाना क्षेत्र के भीतीडीह का, जबकि दूसरा नावा जयपुर थाना क्षेत्र के चुड़ादोहर का रहने वाला निरंजन सिंह 19 वर्ष पिता जनेश्वर सिंह शामिल है। दोनों ने मिलकर मटपुरही के देवनद आहर के पीड़ पर सोलर प्लेट की चोरी की थी।