मोकामा: पंचमहला थाना क्षेत्र में देसी कट्टे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Mokameh, Patna | Apr 23, 2026 मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने गुरुवार को लगभग 2 बजे बताया कि इसी क्रम में पचमहला थानांतर्गत वाहनों की जांच की जा रही थी तभी पुलिस ने दो संदिग्धों को खदेड़ कर पकड़ लिया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया।