विष्णुगढ़: उद्घाटन से पहले ही खंडहर में तब्दील हुआ बन्हें का तहसील भवन, सरकारी राशि का घोर दुरुपयोग
उद्घाटन से पहले ही खंडहर में तब्दील हुआ बन्हें का तहसील भवन, सरकारी राशि का घोर दुरुपयोग। टाटीझरिया के बन्हें ग्राम में ग्रामीणों की सुविधा के लिए निर्मित तहसील भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि लाखों रुपये की सरकारी राशि खर्च कर भवन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन आज तक इसका उद्घाटन नसीब नहीं हुआ।