भरथना: बकेवर कस्बे में साप्ताहिक बंदी के संबंध में नगर पंचायत ने कराई मुनादी
बकेवर नगर पंचायत ने शुक्रवार को लागू साप्ताहिक बंदी के कड़ाई से पालन के लिए गुरुवार देर शाम 5 बजे पूरे कस्बे में वाहन के माध्यम से मुनादी कराकर व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत और श्रम विभाग की संयुक्त टीम शुक्रवार को बाजार का निरीक्षण करेगी।