पुरैनी: पुरैनी में पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, शव का हुआ अंतिम संस्कार
पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत अंतर्गत नया टोला गांव में पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की बड़ी ही बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई है। लोग बता रहे हैं कि पति ने पत्नी की हत्या कर घर से फरार हो गया है। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।