छतरपुर नगर पालिका ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करते हुए, शिल्प शाला मार्ग पर संचालित हो रहे संगम वाटिका मैरिज गार्डन को सील कर दिया है। यह कार्रवाई नगर पालिका की उड़नदस्ता टीम द्वारा सोमवार देर रात को की गई। कार्रवाई के दौरान, मैरिज गार्डन की देखरेख कर रहे भाजपा नगर उपाध्यक्ष और कपड़ा व्यवसायी गिरजा पाटकर भी मौके पर मौजूद थे। टीम ने संगम वाटिक