शामली: शामली के लिलौन गांव के व्यक्ति पर जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 6, 2026 रविवार की शाम 6:00 बजे थाना शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि गांव लिलौन निवासी रविंद्र कुमार द्वारा 2 लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर जानलेवा हमले के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि वारदात में वांछित चल रहे गांव लिलौन निवासी विनीत उर्फ सोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।