बालाघाट: मोती गार्डन के सामने शराब दुकान के विरोध में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
मोती नगर चौक स्थित मोती गार्डन के सामने प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में दूसरे दिन भी स्थानीय नागरिकों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने दुकान खोले जाने के निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लोगों ने पूरी रात प्रस्तावित दुकान के बाह