आपको बता दे कि आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए रायगढ़ नगर निगम ने शहर में नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है। हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से जूझने वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है,ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।