कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पानी के टैंकर ने युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
रविवार 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। दो युवक काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे प्राइवेट पानी के टैंकर ने एक युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान विजय (25) पिता नारायण सिंह ठाकुर, के रूप में हुई