सूरजपुर: जिला खनिज न्यास शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई, अध्यक्षता प्रेमनगर विधायक ने की
जिला खनिज न्यास शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक में विधायक मरावी ने डीएमएफ मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। खासतौर पर शिक्षा से जुड़े अधोसंरचना कार्यों