शाजापुर: पोषण माह के शुभारंभ पर शाजापुर जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
शाजापुर: कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदशन में महिला एवं बाल विकास विभाग शाजापुर द्वारा आज शनिवार को जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रो पर पोषण माह के शुंभारंभ पर “एक पेड़ मॉं के नाम अभियान” के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर परियोजना बेरछा में केतल पटेल, सरपंच अलका नाहर व परियोजना अधिकारी रेणु गोमे व पर्यवेक्षक ममता सौराष्ट्रीय की उपस्थिति में पौधे लगाए गए।