शाजापुर: ग्राम सांपटी के गोप चौहान महाराज मंदिर पर मंगलमुखी परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
शाजापुर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम सांपटी के गोप चौहान महाराज मंदिर पर मंगलमुखी परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, हजारों की संख्या श्रद्धालु हुए शामिल। शनिवार को मंगलमुखी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में ग्राम सांपटी के गोप चौहान महाराज मंदिर पर पहुंचे और विधि विधान के साथ गोप चौहान जी महाराज की पूजा, अर्चना करते हुए भंडारे का आयोजन किया।