भोरे: नरेंद्र डुमर पैक्स में निर्धारित दर पर यूरिया वितरण, किसानों की उमड़ी भीड़
भोरे प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय के निर्देशानुसार रविवार को नरेंद्र डुमर पंचायत स्थित पैक्स गोदाम पर किसानों के बीच निर्धारित दर पर यूरिया का वितरण जारी रहा। वितरण की व्यवस्था पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की देखरेख में की गई। सुबह से ही खाद लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान गोदाम पर पहुंचने लगे, जिससे परिसर में काफी भीड़ रही।