जबलपुर: सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जबलपुर में यातायात पुलिस ने सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज शनिवार को सख्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर से ठीक पहले यातायात पुलिस के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चालानी कार्रवाई की गई है। यह अभियान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ