मौदहा: मौदहा बिरयानी दुकानों पर छापेमारी में मिले अवैध सिलेंडर, लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन ने की जांच
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन जन सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर बुधवार को मौदहा कस्बे के बड़े चौराहे पर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, खासकर बिरयानी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों को चेतावनी जारी कर आवश्यक कार्रवाई की गई। फायर विभाग की टीम ने सबसे प