बारा: मादूरी में विकास की पोल: सड़क बनी मुसीबत, गलियों में भरा गंदा पानी, जिम्मेदार बेखबर
बारा तहसील क्षेत्र के लालापुर अंतर्गत मौजा मंदूरी में बिना जल निकासी के बनी आरसीसी सड़क से गलियों में गंदा पानी भर गया है। आज गुरुवार सुबह करीब 08:00 के मीडिया से जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बदबू और जलभराव के कारण बीमारी का खतरा बढ़ गया है। जिस सड़क से सुविधा की उम्मीद थी, वही अब परेशानी का कारण बन गई है।