हज़ारीबाग: नगवां टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, टर्बो वाहन की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत
कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां टोल प्लाजा के समीप गुरुवार देर रात करीब 1 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 62 वर्षीय विजय राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान विजय राम (62 वर्ष), पिता– कन्हाय राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात एक तेज रफ्तार टर्बो वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।