धमतरी: खनिज इंस्पेक्टर को नोटिस देने के बाद पकड़ी गई 11 ट्रैक्टर और 2 हाईवा, मामला रेत खदान से कंकाल निकलने से जुड़ा है
रेत खदान से कंकाल निकलने के बाद और खनिज इंस्पेक्टर को नोटिस देने के पश्चात खनिज विभाग अवैध रूप से रेत निकासी करने वाले वाहनों पर एक्शन लेना भी प्रारम्भ कर दिया है जिसके द्वारा शुक्रवार की रात्रि 11 ट्रैक्टर और 2 हाईवा वाहनों पर कार्रवाई की गई है आपको बता दे कि दो दिन पहले खरेंगा रेत खदान में रेत की खुदाई के दौरान दफ्न लाशे बाहर आ गई थी