गम्हरिया: शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गम्हरिया पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में बभनी निवासी मो. अतबुल रहमान, परवा निवासी मनोज कुमार और रितु कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों अपने-अपने गांव में नशे की हालत में शोर-शराबा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।