पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा किशनगंज थाना का 'कांड समीक्षा (Case Review)' किया गया।
कांड समीक्षा के दौरान थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति, लंबित कांडों के निष्पादन तथा महत्वपूर्ण कांडों में की जा रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने तथा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, कांडों के अनुसंधान में विधि-सम्मत प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।