सांगानेर: यमुना जल समझौते को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के यमुना जल समझौते को लेकर दिए गए बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। मदन राठौड़ ने कहा कि हमने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्वागत के लिए आमंत्रित किया था।