सूरतगढ़: तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुआ नुकसान, किसान चिंतित, हाईवे और धोरों पर बिछी ओलों की चादर
सूरतगढ़ में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। दोपहर बाद करीब 20 मिनट हुई तेज बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजियासर–मोकलसर क्षेत्र में हाईवे पर ओलों की चादर बिछ गई। बारिश से धानमंडी की जिंसें भीग गयी वहीं खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। लगातार मौसम खराब रहने से किसान चिंतित हो उठे हैं।