🚨 नई कार की खुशियां मातम में बदलीं, शोरूम से घर लौटते समय खड़े ट्रक में घुसी कार
डबरा के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर के शोरूम से नई कार लेकर घर जा रहे इंदरगढ़ निवासी गोलू कुशवाहा की कार समुदन गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।
बताया जा रहा है कि नई कार को घर ले जाकर उसका पूजन किया जाना था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गोलू कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल सिविल अस्पताल डबरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
📍स्थान: समुदन गांव के पास, नेशनल हाईवे, डबरा
⏰ घटना: गुरुवार
🔗 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpre