लाडपुरा: कोटा में युवक पर जानलेवा हमला, घोसी मोहल्ले में ई-रिक्शा चालक को 4-5 चाकू मारे, MBS अस्पताल में उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jun 4, 2026 कोटा शहर में चाकूबाजी की एक और वारदात सामने आई है। गुमानपुरा थाना क्षेत्र के घोसी मोहल्ले में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को 4 से 5 चाकू मारे गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सोयल अंसारी पुत्र आबिद, उम्र 24 वर्ष, निवासी घंटाघर बजाज खाना के रूप में हुई है। सोयल ई-रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता है। घटना