सिकंदरा: मूढ़ादेव गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
सिकंदरा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूढ़ादेव गांव निवासी रोहित पुत्र राजकिशोर ने गुरुवार को थाना सिकंदरा में दी तहरीर में बताया कि बीती 1 मार्च की शाम करीब 5 बजे उसकी मां शशि प्रभा खेत से घर लौट रही थीं। गांव के पास पह