नगीना: नगीना देहात क्षेत्र के कोटकादर इलाके में मोटी शीशम नदी में रात के अंधेरे में खनन की शिकायत पर जांच के निर्देश
Nagina, Bijnor | May 18, 2026 नगीना देहात क्षेत्र में कोटकादर में मोटी शीशम वाली नदी में रात के अंधेरे में पोकलेन से खनन किया जा रहा है ।आरोप है कि पट्टे की परमिशन की आड़ में यह अवैध खनन किया जा रहा है ।शिकायत के आधार पर सीओ नगीना को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच के लिए निर्देशित किया गया है ।सोमवार की देर सांय करीब 7:30 बजे यह मामला सामने आया है।