कनवास: उंडवा में आयोजित कथा में 6 कन्याओं का विवाह संपन्न, श्रीकृष्ण और रुक्मणि के विवाह की झांकी सजाई गई
Kanwas, Kota | Feb 22, 2025 उंडवा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को 6 कन्याओ का विवाह संपन्न करवाया गया। जिसमे राधे श्याम वीर सभी कन्याओं के धर्म माता-पिता बनें। वही शाम करीब 6 बजे तोरण की रस्म की गई और मंदिर परिसर में ही सभी वर वधु के फेरे करवाए गए। साथ ही नानी बाईके मायरे की कथा में सभी वर वधुओं को महेरा फहराया गया।