कनवास: धायपुरा कों पंचायत बनाने के लिए ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में तहसीलदार को पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Kanwas, Kota | Feb 21, 2025 धायपुरा गांव के ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार विशाल वर्मा को शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के नाम धायपुरा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीण शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एकत्रित होकर तहसील कार्यलय पहुचें जहां उन्होंने ज्ञापन सौपकर धायपुरा को पंचायत बनाने की मांग की।