बिसौली: बिसौली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
बिसौली नगर में गुरुवार को 1:00 बजे करीब पीडव्लूडी गेस्ट हाउस में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष व अधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।