फतेहपुर: शाह में चोरों ने लाखों के जेवरात और नगदी किया पार, चोरी की वारदात से क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर जिले के शाह कस्बे में चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नगदी पार कर दी। पीड़ित महिला की माने तो चोरों ने सुना घर देखकर घर में प्रवेश होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला की माने तो घर में रखी 1 किलो चांदी और लगभग 10 तोला सोना सहित नगदी पार कर दी। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है